
राजधानी पटना में अपराधियों हौसले बढ़ गए है , बैखोफ.दिनदहाड़े बाइक सवार युवक को अपराधियो ने मारी गोली.यह पूरा मामला जक्कनपुर थाना के सिपारा पुल के पास की है.युवक का नाम अमित कुमार है और फोर्ड हॉस्पिटल में काम करते है .ये खगौल के रहनेवाले है . स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है .घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जक्कनपुर थाने की पुलिस और मामले की जांच में जुटी गई है .घटनास्थल पर पुलिस ने तीन खोखा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किये है .

