भोजपुर : नवजात बच्ची लावारिस हालत में बरामद हुई

आरा : करनामेपुर थाना के करनामेपुर बाजार स्थित फील्ड से अहले सुबह नवजात बच्ची को करनामेपुर पुलिस ने लावारिस अवस्था में बरामद किया है. ठंड के कारण बच्ची की हालत काफी खराब थी . स्थानीय पुलिस द्वारा लावारिस नवजात बच्ची को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. देखते ही देखते करनामेपुर बाजार स्थित फील्ड में नवजात बच्ची को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करनामेपुर बाजार स्थित फील्ड में मानवता एवं ममता को शर्मसार करते हुए नवजात बच्ची को फील्ड में ही लावारिस अवस्था में रख दिया गया था. वहां से गुजरने वाले स्थानीय ग्रामीणों की नजर फील्ड में पड़ी नवजात बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. जिसके बाद स्थानीय थाना मौके पर पहुंच उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई . पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है .

Next Post

मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

Sun Dec 7 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में उद्योग विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।बैठक में मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने अगले पांच वर्ष में राज्य के औद्योगिक विकास हेतु तैयार की गयी कार्य […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें