
बिहार विधानसभा और विधान परिषद में आज किसानों के मुद्दे को लेकर विपक्ष के विधायक और विधान परिषदों ने राबड़ी देवी के साथ प्रदर्शन किया और कहा कि कृषि रोड मैप के माध्यम से बिहार सरकार घोटाला कर रही है.राबड़ी देवी ने कहा कि इस सरकार में गरीब और गरीब हो रहा है और अमीर और अमीर . किसान गरीब है और गरीब और होते जा रहा है. प्रधानमंत्री जनता से वोट लेने के बाद अपना वादा भूल गए हैं .वोट के माध्यम से हम लोग की जीत हुई चोरी से इन्होंने सरकार बनाई है. एक करोड़ 90 लाख विपक्ष को वोट मिला है हमारे वोट की चोरी कर यह सरकार बनाए हैं ,50 करोड़ देकर विधायक को खरीदने हैं 5 करोड़ 10 करोड़ देकर विधायक को खरीदा जाता है. महाराष्ट्र और हरियाणा में देखने को मिला है कैसे विधायक को खरीदा जाता है EVM के माध्यम से वोट चोरी हो रही है. पूरी दुनिया देख रहा है चोरी से एनडीए ने चुनाव जीता है.

