
मोकामा :विधानसभा के तारतर गांव में अनंत सिंह और जनसुरज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक के बीच झड़प हुई जिसमें दुलारचंद यादव की मौत हो गई परिजनों का आरोप है कि जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह और उनके लोगों ने पहले गोली मारी उसके बाद थार गाड़ी से चढ़कर उनकी हत्या कर दी घटना के बाद पुरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है. देर रात्रि तक शव को पुलिस के हवाले नहीं किया गया है ना ही पोस्टमार्टम कराया जा सका है. तारतर गांव पप्पू यादव पहुंचे उनका कहना है बीजेपी के रहते बिहार में सही तरीके से चुनाव करना मुश्किल है इस घटना की हाई कोर्ट के मॉनिटरिंग में जांच होनी चाहिए साथ ही डॉक्टरों की टीम बनाकर पोस्टमार्टम करने की जरूरत है और अनंत सिंह की अभिलंब गिरफ्तारी हो.

