
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज आई०जी०आई०एम०एस० के चिकित्सा अधीक्षक डॉ० मनीष मंडल के पिता प्रसिद्ध चिकित्सक स्व० डॉ० अरूण कुमार मंडल के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। पटना के आई०जी०आई०एम०एस० के गेस्ट हाउस में आयोजित शोक सभा एवं श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री ने स्व० डॉ० अरूण कुमार मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने डॉ० मनीष मंडल एवं उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

