अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बिजली टावर पर चढ़ गया युवक

वैशाली : बिदुपुर रेलवे स्टेशन रोड के पास एक युवक बिजली टावर पर चढ़ गया और वह अपनी प्रेमिका से मिलने की मांग की जिद कर रहा था.इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक के पास चूहा मारने वाले जहर का एक पैकेट भी मिली.युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं था.वह अपनी प्रेमिका के पिता को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहा था. युवक के नहीं उतरने पर पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ (SDRF) और बचाव दल को सूचना दी.परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे बाद युवक टावर से नीचे उतर आया और उसे प्रेमिका से मिलवाने का आश्वासन दिया गया था.

इसके बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले गए.नीतीश यादव ने बताया कि उसने गांव की एक लड़की से शादी कर ली थी. शादी के बाद लड़की के परिजन उसे जबरन अपने घर ले गए थे. नीतीश ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद प्रेमिका के पिता और नीतीश के बीच विवाद हुआ था. प्रेमिका के पिता ने उससे वीडियो और तस्वीरें डिलीट करवा दी थीं.नीतीश यादव का पिछले तीन साल से लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की के पिता ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया था और नीतीश को अपनी पत्नी से मिलने नहीं दिया जा रहा था. इसी कारण नीतीश ने जान देने के इरादे से बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया था, हालांकि उसकी जान बच गई.

Next Post

मुख्यमंत्री ने बांका जिले को दी 709 करोड़ रुपये की सौगात

Wed Mar 18 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में बांका जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें