मुख्यमंत्री ने बांका जिले को दी 709 करोड़ रुपये की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में बांका जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बांका जिला के अंतर्गत समृद्धि यात्रा के दौरान 575 लाख रुपये लागत की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटोरिया स्थित नवनिर्मित भवन का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के पश्चात् नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे रूम, नमूना संग्रह केंद्र, ई०सी०जी० रूम एवं आपातकालीन केंद्र सहित अन्य भागों का निरीक्षण कर चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इसी परिसर से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर बांका जिले के लिए 118 करोड़ रुपये की लागत से 278 योजनाओं का उद्घाटन एवं 591 करोड़ रुपये की लागत से 219 योजनाओं का शिलान्यास किया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने डिग्री कॉलेज परिसर, कटोरिया में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी ली। बौंसी प्रखंड में 31/11 केवी, 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र का, 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र अमरपुर के निर्माण कार्य का, पथ प्रमंडल बांका अंतर्गत सुल्तानगंज, तारापुर, बेलहर, कटोरिया, चानन, दर्दमारा पथ (एस०एच०-22), भागलपुर-अमरपुर-बांका (एस०एच०-25), बौंसी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कार्य, बाढ़ में गंगा नदी अधिशेष जल को बांका जिला के बदुआ जलाशय एवं मुंगेर जिला अंतर्गत खड़गपुर जलाशय में अंतरण कार्य की जानकारी ली। सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जीविका के स्टॉल के निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन कार्य से जुड़े हुए विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां आपकी कृपा से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए।

मुख्यमंत्री ने 3,426 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 55 करोड़ 70 लाख का सांकेतिक चेक प्रदान किया तथा 13,623 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 363 करोड़ का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत 34 लाभुकों को 1 करोड़ 29 लाख 70 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को भी सांकेतिक चेक प्रदान किया।

Next Post

जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री

Wed Mar 18 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हज भवन में जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुये। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें