
सीवान : सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई.वहान ने इलाज कराने पैदल जा रही महिला शिला देवी को कुचल दिया जिससे महिला की मौत हो गई.इस हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन भी किया .यह घटना बसंतपुर थाना के मूड़ा गांव के पास की है. बसंतपुर थाना के सैरेया श्रीकांत गांव निवासी रविंद्र शर्मा की 45 वर्षीय पत्नी शीला देवी अपने इलाज के लिए पैदल घर से बसंतपुर जा रही थी और इसी दौरान मुड़ा इलाके में पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल शीला देवी को तुरंत बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर रखकर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।परिजनों की मांग है .

