
खगौल : अपराधियों ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यवसायियों से करीब 17 किलो सोना लूट लिया ,इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.रेलगाड़ी से गुजरात के राजकोट से दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे दो स्वर्ण व्यवसायी महेश और प्रिंस रात में स्टेशन से टेम्पो लेकर अपने व्यापार स्थल की ओर जा रहे थेऔर इसी दौरान खगौल-लख के पास मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन पर सवार 3-4 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. अपराधियों ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताते हुए दोनों व्यवसायियों को जबरन अपनी कार में बैठा लिया.नौबतपुर नहर के समीप ले जाकर अपराधियों ने उनके पास मौजूद करीब 17 किलोग्राम सोना लूट लिया और दोनों को गाड़ी से नीचे फेंक दिया और भाग गए .

