
नवादा : महादलित परिवार पर 50 की संख्या में रहे लोगों ने हमला कर दिया , जिसमें दो महिला और दो पुरुष समेत चार लोग घायल हो गए हैं.उनलोगों को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया जिसमें दो लोगों को हालत नाजुक है और उसे पावापुरी इलाज के लिए रेफर किया गया है. मरीज के परिजन रणबीर कुमार ने बताया कि यह घटना पांडे बिगहा गांव की है.जिसमें रामभजु चौधरी पिता बंगाली चौधरी ने थाने में आवेदन देने के लिए लिखा कि मैं अपनी पत्नी आशा देवी के साथ अपने घर के पास दुकान चला रहे थे,तभी गांव के गुड्डू खां ,अरफ़ान खां ,मनोवर खां ,इश्तियाक खां ,इफ़रोज खां ,ताहिर खां ,राशिद खां समेत लगभग 50 लोग आए और जाति सूचक गाली -गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. इस मारपीट में आरती कुमारी ,रामभजु चौधरी ,आशा देवी एवं अरुण चौधरी जख्मी हो गए हैं. हालांकि घटना के कारण को पुलिस जांच कर रही है .

