
सहरसा : विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेल्स टैक्स कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मी को 75 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.यह कार्रवाई सिमरी बख्तियारपुर के एक ढाबे पर की गई है .पूरा मामला सिमरी बख्तियारपुर के टायर विक्रेता शंकर कुमार से जुड़ा है, जिनके अकाउंट सेटलमेंट को लेकर 70 हजार रुपये की मांग की गई थी. उस पर आरोप है कि संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार के कहने पर चतुर्थ वर्गीय कर्मी द्वारा घूस की राशि ली जा रही थी। सेटलमेंट कराने का आश्वासन देकर कुल 75 हजार रुपये घूस तय की गई थी.विजिलेंस टीम को इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर निवासी टायर दुकानदार सिराजुल हुदा, पिता नसीम उद्दीन, द्वारा शिकायत दी गई थी.शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को घूस की रकम लेते ही पकड़ लिया.इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

