घर में लगे ई-रिक्शा को चोर उड़ा ले गए , पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

नवादा : हिसुआ कुर्मी टोला में घर के पास लगे ई -रिक्शा को रविवार की रात्रि चोरों ने चोरी कर लिया ,चोरी की वारदात पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. जिसके बाद चोर का पता चला और ई -रिक्शा तथा बैटरी बरामद किया गया.कहा जा रहा है कि रवि बार की रात दो की संख्या में रहे चोर ने हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के कुर्मी टोला निवासी टिंकू कुमार के घर के पास से ई -रिक्शा चोरी कर लिया गया. पास लगे सीसीटीवी कैमरा से पता चला कि दो चोर ई -रिक्शा को चोरी कर ले भागा. इधर-उधर पता लगाने पर ग्रामीणों के द्वारा पता चला कि चोरों ने ई -रिक्शा को अर्चना गली मजार के पास लगाकर उसका बैटरी खोलकर छोड़ दिया और बैटरी को अंदर बाजार स्थित मध्य विद्यालय के शौचालय में रख दिया था. ई -रिक्शा और बैटरी बरामद हो गया वहीं चोर की पहचान भी हो गया. टिंकू कुमार ने हिसुआ थाना को लिखित सूचना देकर घटनाक्रम को अवगत कराया और कार्रवाई की मांग किया है .

Next Post

कनीय अभियंता और कार्यपालक सहायक के आवास पर छापेमारी

Tue Dec 30 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email सीवान : नगर परिषद के कनीय अभियंता ओमप्रकाश सुमन और कार्यपालक सहायक रंजीत कुमार शर्मा के आवास पर प्रशासन का छापेमारी की जा रही है.यह छापेमारी जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के आदेश के बाद हो रही है.छापेमारी की अगुवाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें