
वैशाली : नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही एक लड़का ने किया दुष्कर्म .जब घर के बगल में बने फुस घर में नाबालिक लड़की की रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुचे तो देखा कि नाबालिक लड़की लगातार रोये जा रही थी और उसने बताया कि गाँव के ही एक लड़के ने उसके साथ गन्दी हरकत की है .उसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ कर जमकर पिटाई की .इस घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार वहां पहुचे और नाबालिक लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिए .आरोपी लडके को भीड़ से छुड़ाकर सराय थाने की पुलिस ने अपने साथ थाने ले गई .

