
नवादा : वारिसलीगंज-खरांठ पथ पर आटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.जिसमें एक की हालत काफी नाजुक है .लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों जख्मियों को इलाज के लिए पावापुरी लाया गया है . जख्मी युवकों की पहचान नवादा के इस्लामनगर निवासी मो. राजा आलम और अरमान आलम के रूप में हुई है.हादसा उस समय हुआ जब बाइक पर सवार होकर दो युवक खरांठ की तरफ जा रहे थे. दूसरी ओर नारियल से भरे मालवाहक आटो वारिसलीगंज आ रही थी.इस दौरान पश्चिम मुख्य सड़क पर दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई.

