जगत जननी मॉ जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम होगा विकसित

जगत जननी मॉ जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किये जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन तैयार हो गया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जगत जननी मॉ जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किये जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है। इसके लिये एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। उन्होंने कहा कि हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। पुनौराधाम में मॉ जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिये गौरव और सौभाग्य की बात है।

Next Post

रोहतास : नौहट्टा से लापता पांच लड़कियों में से 4 लड़कियां बरामद

Sun Jun 22 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email रोहतास : नौहट्टा से लापता पांच लड़कियों में पुलिस ने चार को सूचना दर्ज होने के तीन घंटे के अंदर पुलिस ने गुजरात के गांधीनगर से सकुशल बरामद कर लिया है.वही एक लड़की की तलाश अभी जारी है. एसपी रौशन कुमार ने बताया कि […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें