
नवादा : भारी संख्या में हाथियों का झुंड ने कृषि विज्ञान केंद्र शेखेदेवरा कौवाकोल में उत्पात मचाया है .जंगल से आए झुंड ने केंद्र की चहारदीवारी को तोड़ दिया.ग्राम निर्माण मंडल कैंपस में कृषि विज्ञान केंद्र कार्यरत है जहां बीज उत्पादन फलदार वृक्ष का पौधा तैयार कर किसानों के बीच बिक्री किया जाता है.ग्राम निर्माण मंडल के प्रधान महासचिव अरविंद कुमार ने कहा कि 150 फिट का दीवाल तोड़ा गया . सरकार से आग्रह है कि शीघ्र ही निर्माण कर रवि का फसल को बचाया जाय.उन्होंने कहा कि हाथियों का झुंड और क्षति पहुंचाता लेकिन केंद्र के कर्मियों ने वन बिहाग के कर्मियों के साथ रात भर मशाल लेकर भगाने में जुट रहे. जिससे मामला शांत हुआ .

