अपराधियों ने स्वर्ण आभूषण दुकान में बड़ी घटना को अंजाम दिया

बेगूसराय : अपराधियों ने स्वर्ण आभूषण दुकान में हथियार के बल पर मारपीट करते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है.लूटपाट की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. दो बाइक पर सवार 4 अपराधी हेलमेट पहने दुकान के आगे रुकते हैं फिर तीन बदमाश दुकान के अंदर दाखिल होकर दुकानदार के साथ हथियार दिखाकर मारपीट करने लगते हैं और फिर जेवरात लूटकर फरार हो जाते हैं. अपराधियों ने करीब डेढ़ किलो चांदी की जेवरात की लूट की.यह पूरी घटना मंसुरचक थाना क्षेत्र के गुरदासपुर चौक स्थित कामिनी ज्वेलर्स की है. घटना के बाद आसपास अपराध अफरा तफरी का माहौल हो गया और सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दो बाइक पर सवार चार बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए . घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में मंसुरचक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है.

Next Post

ऑटो रिक्शा चालक एक महिला को अस्पताल परिसर में फेंक कर फरार हो गया

Tue Dec 9 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email सहरसा : सदर अस्पताल सहरसा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक ऑटो रिक्शा चालक एक महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल परिसर में लाकर जमीन पर फेंक कर फरार हो गया.महिला कई घंटे तक इमरजेंसी के ठीक सामने बेहोशी की […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें