
पूर्णिया : पप्पू यादव ने कहा कि सीमांचल की जनता अगर उनके साथ नहीं होती तो कोचिंग माफिया, नर्सिंग होम माफिया और कुछ नेता मिलकर मुझे मरवा देते . इन लोगों ने मिलकर 7 करोड़ की सुपारी पप्पू यादव को मारने के लिए दी थी लेकिन कोर्ट ने हमें बचा लिया .उन्होंने कहा कि जिस तरह बेटियों के साथ लगातार दुष्कर्म और हत्याएं हो रही हैं पप्पू यादव उसके खिलाफ हमेशा बोलता रहेगा . मेरी आवाज को कोई बंद नहीं कर सकता है . पप्पू यादव ने कहा कि जिन्हें जो करना है कर ले । पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बेटियां असुरक्षित हैं और रोज बलात्कार के बाद हत्या हो रही है. पीएमसीएच के डॉक्टर राक्षस होते जा रहे हैं . ऐसे डॉक्टरों और कोचिंग माफियाओं के खिलाफ उनकी आवाज कभी नहीं दबेगी .

