मुजफ्फरपुर में घूसखोर दारोगा निगरानी के हत्थे चढ़ा

मुजफ्फरपुर :सदर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा को निगरानी विभाग की टीम ने 15 हजार रुपये घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. डायरी मे संशोधन के नाम पर थाने के बाहर ही दारोगा भास्कर मिश्रा 15 हजार रूपए रिश्वत ले रहे थे.दरअसल मुजफ्फरपुर जिले मे लगातार दूसरे दिन विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार को ही विजिलेन्स की टीम ने प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार 50 हजार रुपये रिस्वत लेते गिरफ्तार किया था, वहीं अब मुजफ्फरपुर के सदर थाना मे पदास्थापित 2019 बैच के दारोगा भास्कर कुमार मिश्रा को निगरानी ने 15 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं.

दरअसल एक केस के मामले में सहूलियत देने और केस डायरी को कमजोर करने के एवज में केस के भास्कर मिश्रा पीड़ित से 50 हजार रुपये की मांग की थी. जिसमे 30 हजार मे बात फाइनल हुई. वहीं शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी ,सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और 15 हजार रुपये की पहली किस्त लेते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान 2026 का आयोजन

Thu Feb 19 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email पटना में बिहार सड़क सुरक्षा परिषद द्वारा राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान 2026 का आयोजन किया गया।इस मौके पर माननीय परिवहन मंत्री श्रवण कुमार सहित विभाग के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें