
पटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगवां में 31-07-25 को मिले दो बच्चों के शव मामले का 24 घंटे के भीतर गठित SIT टीम ने तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के आधार पर किया सफल उद्भेदन। प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई इस जघन्य हत्याकाण्ड में संलिप्त 02 अभियुक्तों शुभम कुमार एवं रौशन कुमार को किया गया गिरफ्तार।फॉरेंसिक जांच, शवों का पोस्टमार्टम व गहन पूछताछ के बाद अभियुक्तों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।घटनास्थल से किरासन तेल की खाली बोतल और 03 मोबाइल फोन बरामद किए गए।प्रेम-प्रसंग में उपजा था विवाद: जलन व प्रतिशोध की भावना से आरोपी प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर इस नृशंस हत्या की घटना को दिया अंजाम।

