बिहार पुलिस द्वारा जानीपुर की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन

पटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगवां में 31-07-25 को मिले दो बच्चों के शव मामले का 24 घंटे के भीतर गठित SIT टीम ने तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के आधार पर किया सफल उद्भेदन। प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई इस जघन्य हत्याकाण्ड में संलिप्त 02 अभियुक्तों शुभम कुमार एवं रौशन कुमार को किया गया गिरफ्तार।फॉरेंसिक जांच, शवों का पोस्टमार्टम व गहन पूछताछ के बाद अभियुक्तों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।घटनास्थल से किरासन तेल की खाली बोतल और 03 मोबाइल फोन बरामद किए गए।प्रेम-प्रसंग में उपजा था विवाद: जलन व प्रतिशोध की भावना से आरोपी प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर इस नृशंस हत्या की घटना को दिया अंजाम।

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा कुर्जी और राजीव नगर नाला निर्माण योजना का शिलान्यास, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

Sun Aug 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिलान्तर्गत आशियाना दीघा रोड में राजीव नगर के पास बने कार्यक्रम स्थल से 181 करोड़ रुपये लागत की कुर्जी नाला (राजीव नगर नाला) निर्माण योजना का तथा राजापुर पुल के पास बने कार्यक्रम स्थल से 91.27 करोड़ रुपये […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें