
नालंदा : पढ़ाई के दौरान आंगनबाड़ी के छत गिरने से 6 बच्चे घायल हो गए है. सभी बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.यह घटना परवलपुर प्रखंड के जयशिव बिगहा स्थित आंगनवाड़ी की है, जहाँ अचानक पढ़ाई के दौरान छत का निचला भाग पलस्तर सहित गिरने से अफरा-तफरी मच गई. हादसे में केंद्र में पढ़ रहे 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी बच्चे को तुरंत एकंगरसराय के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी बच्चों को फिलहाल खतरे से बाहर बताया है.
सीडीपीओ शशिकला सिंह ने बताया कि एक वर्ष पूरे 77 हजार रुपये की लागत से केंद्र की मरम्मत कराई गई थी. मरम्मत के कुछ समय बाद ही छत का प्लास्टर गिरने की घटना घटित हुई है, जिससे बच्चों को चोटें आईं.घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है. लोगों ने आंगनवाड़ी भवन की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

