निशांत कुमार पहुचे अपने गांव कल्याण बिगहा 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार JDU में शामिल होने के बाद पहली बार अपने गांव नालंदा के कल्याण बिगहा गांव पहुंचे. वहां उन्होंने देवी स्थान मंदिर में पूजा अर्चना कर स्मृति वाटिका पहुंचकर मां, दादा व दादी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. निशांत कुमार के साथ इस्लामपुर विधायक रोहेल रंजन, चेतन आनंद सहित सैकड़ों की संख्या में जदयू के समर्थक मौजूद थे . निशांत कुमार ने ग्रामीण महिलाओं से मिलकर आशीर्वाद लिया और कहा कि आप लोग हमारा साथ दें तो पिता के अधूरे कामों को मैं पूरा करने की कोशिश करूँगा .समर्थकों ने निशांत कुमार मुख्यमंत्री बनाने की मांग की .निशांत कुमार को गाँव आने से लोगों में काफ़ी उत्साह था .

Next Post

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कटिहार जिले को दी 410 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

Fri Mar 13 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में कटिहार जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें