नवादा में 17 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या

नवादा में एक 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है , मृतक की पहचान राम पदारथ यादव के पुत्र काजू कुमार के रूप में हुई है.गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल किशोर को सदर अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. सदर एसडीएम हुलास कुमार के कहा की यह हत्या पिछले साल की एक घटना का प्रतिशोध है. अगस्त 2024 में बुधौल जंगल बेलदारी के नवल यादव के पुत्र राहुल कुमार की चाकू से हत्या की गई थीऔर उस मामले में मृतक काजू कुमार आरोपी था.मामले में बिहार पुलिस के जवान उदय कुमार का नाम सामने आया है. उन्होंने अपने भतीजे और अन्य लोगों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया. मृतक के पिता का कहना है कि 10 दिन पहले उदय कुमार ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी.पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

Next Post

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव

Tue Apr 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email भागलपुर : नवगछिया बिहपुर स्टेशन पर हाई स्पीड और हाईटेक वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर शरारती तत्वों ने इस ट्रेन को निशाना बनाया है और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर जमकर पथराव किया. इस घटना के बाद बिहपुर स्टेशन पर स्थानीय आसपास […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें