
भागलपुर : एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. मुजफ्फरपुर की एक दलित नाबालिग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और फिर PMCH में इलाज के दौरान बरती गई गंभीर लापरवाही ने राज्य की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इसी के खिलाफ आज भागलपुर में महिला कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला दहन किया और साथ ही साथ विरोध प्रदर्शन किया . भागलपुर के कचहरी चौक पर कांग्रेस की महिला अध्यक्ष कमल सृष्टि के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने जोरदार नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया.

