जहानाबाद : कार और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर , कार और मोटरसाइकिल में लगी आग

जहानाबाद : NH 22 के शहरी बाइपास पर बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर के बाद कार और बाइक में आग लग गयी जिससे कार और बाइक धू धू कर जलने लगी और वहां पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया. कार पर सवार सभी लोग कार छोड़कर भाग गये. दुर्घटना के कारण बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जो देकुली गांव के बताये जा रहे हैं. दोनों की स्थिति गंभीर है और कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है. घायल ने अपना नाम भोला और गांव देकुली बताया है. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से दोनो को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है .

बाइक पटना से गया की ओर जा रही थी और कार गया से पटना की ओर से आ रही थी तभी शहर के कामदेव बिगहा गाँव के निकट दोनों के बीच टक्कर हो गई इसके बाद कार और बाइक धू धूकर कर जलने लगी. घटना की सूचना मिलते ही जहानाबाद के एसडीपीओ राजीव रंजन सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. इधर दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गयी जिसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक कार और बाइक का अधिकांश हिस्सा जल चुका था. आग कैसे लगी यह किसी को अभी तक पता नहीं चला है .

Next Post

तेजस्वी यादव का स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा आरोप

Tue Jun 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email तेजस्वी यादव ने बिहार में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा की स्वास्थ्य मंत्री के जो PA हैं वो अस्पताल में बेड बेचने का काम करते हैं.उन्होंने ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बेड का […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें