
रोसड़ा : विभूतिपुर थाना के एक गांव में अपना हक मांगने ससुराल पहुंची महिला को ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी अब जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.वायरल वीडियो विभूतिपुर थाना के भवंदा करर्ख का बताया जा रहा है. इधर पिटाई के बाद पीड़ित महिला ने विभूतिपुर थाने में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाया है. वायरल वीडियो के बारे में युवक रोहित कुमार जो मिस्त्री का काम करता था. मिस्त्री कार्य दौरान रीना नाम की एक महिला से मुलाकात हुई. पहले ही मुलाकात में मिस्त्री रोहित को शादी शुदा रीना से प्रेम हो गया . । इसके बाद प्रेम में दीवानी शादी शुदा महिला रीना ने अपने तीन बच्चों व पति को छोड़ छोड़ प्रेमी मिस्त्री रोहित के साथ दूसरी शादी रचा लिया. पांच साल पहले प्रेमिका से पत्नी बनी रीना ने इस बीच एक पुत्र को भी जन्म दिया.इधर मिस्त्री रोहित कुमार के घरवालों ने दो माह पूर्व रोहित की दूसरी शादी करवा दी . प्रेमिका रीना को जब इस बात का पता चला तो वह अपने बच्चे के साथ अपनी हक मांगने ससुराल पहुंची . रीना को देख सास और देवर ने जमकर उसकी पिटाई कर दी.

