
नवादा : 09 वर्षों से फरार चल रहे वांछित नक्सली शत्रुघ्न राम को आज नवादा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है .नक्सली शत्रुघ्न राम वर्ष 2017 में भाकपा माओवादी के हथियार बंद दस्ता के द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से रजौली के भानाखेप जंगल में एकत्रित हुए थे और छापेमारी के दौरान नक्सलियों के द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी.रजौली थाना एवं STF के द्वारा की गई यह संयुक्त कार्रवाई है .

