हथियार के बल पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

समस्तीपुर : युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दो युवक एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. यह घटना साखमोहन गांव के पास की है .मक्के के खेत के बीच एक सुनसान जगह पर दो युवक एक युवक को पकड़कर जमीन पर गिरा देते हैं और उस पर लगातार लात-घूंसे बरसाते हैं. दोनों के पास हथियार भी दिखाई दे रहे हैं और वे पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. वीडियो में यह भी नजर आता है कि हमलावर युवक पीड़ित के बाल पकड़कर उसे घसीटते हैं और उसकी पीठ व छाती पर लगातार प्रहार भी करते हैं.
एक हमलावर कमर में हथियार लगाए हुए है.awaznews इस विडियो कि पुष्टि नही करता है .

जबकि दूसरा हाथ में हथियार लेकर धमकाता दिख रहा है.पास में रखी एक बाल्टी से भी युवक पर वार किया जाता है.घटनास्थल के आसपास एक बोरी और बाल्टी पड़ी हुई दिखाई दे रही है.कहा जा रही है कि पीड़ित युवक खेत में किसी काम से गया था, तभी उसे पकड़कर हमला किया गया. मारपीट के दौरान पीड़ित युवक बार-बार अपनी जान की गुहार लगाते हुए कहता सुनाई देता है कि उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन हमलावर उस पर रहम नहीं करते. इस पूरी घटना का वीडियो किसी तीसरे व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.वीडियो सामने आने के बाद पुरे इलाके में दहशत के साथ-साथ लोगों में आक्रोश भी है और आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा नवादा में 55करोड़ की लागत से 37 योजनाओं का उद्घाटन , 244 करोड़ की लागत से 21 योजनाओं का किया शिलान्यास

Wed Mar 18 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत नवादा पहुंचे,वहां उन्होंने 55करोड़ की लागत से 37 योजनाओं का उद्घाटन व 244 करोड़ की लागत से 21 योजनाओं का किया शिलान्यास।जहां कई योजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को विकास कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।वहीं […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें