
बिहार STF व लखीसराय पुलिस के संयुक्त अभियान चलाकर लखीसराय जिले के कुख्यात अपराधकर्मी सोनू कुमार एवं लक्ष्मी नारायण को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की।कल बड़हिया बाजार स्थित खुशबू पुस्तक भंडार के मालिक शत्रुघ्न शाह की दुकान बंद कर घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य हत्या की घटना में उक्त दोनों अपराधियों की संलिप्तता पायी गयी थी।अपराधी सोनू कुमार के विरुद्ध जिले के बड़हिया थाने में हत्या व आर्म्स एक्ट से सम्बंधित समेत 07 मामले दर्ज हैं।जबकि अपराधी लक्ष्मी नारायण के विरुद्ध जिले के बड़हिया थाने में हत्या व आर्म्स एक्ट से सम्बंधित समेत 02 मामले दर्ज हैं।

