
लखीसराय विधानसभा के बूथ संख्या 405 और 406, खुरियारी में हुई घटना को लेकर विजय कुमार सिन्हा ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगते हुए उन्होंने कहा कि वहां बीजेपी के पोलिंग एजेंट्स को महागठबंधन समर्थकों द्वारा डराया-धमकाया जा रहा है, जिसके कारण वे भयभीत हैं और बूथ पर नहीं पहुंच पा रहे हैं.विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि राजद समर्थित मानसिकता वाले लोग ग्रामीणों को घरों से निकलने नहीं दे रहे हैं और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की गई है. इसके बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.विजय कुमार सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही होगी. राजद मानसिकता के लोग घरों से निकलने ही नहीं दे रहे. हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई, लेकिन आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई.पुलिस प्रशासन की कार्यशैली ठीक नहीं है, इसकी समीक्षा जरूरी है.

