
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने X पोस्ट पर पहले चरण में रिकार्ड मतदान के लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद दिया है .मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा बिहार को सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का अब समय आ गया है.लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं दायित्व भी है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों से 11 नवंबर को बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है .

