
लखीसराय : विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन किया. इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई नेता मौजूद रहे.दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विजय कुमार सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने लगातार क्षेत्र की जनता की सेवा की है. बिहार में विकास की लहर है, हमें विश्वास है की NDA एक बार फिर सरकार बनाएगी.विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज मैंने नामांकन दाखिल किया है,और मुझे इस क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद है, जिसने हमेशा मुझे सेवा करने का अवसर दिया है .अब आगे भी विकास की रफ्तार को और तेज़ करने का प्रयास रहेगा. मेरा लक्ष्य है कि लखीसराय को बिहार के नक्शे पर अग्रणी स्थान दिलाया का .

