गयाजी : दिनदहाड़े फायरिंग का वीडियो वायरल

गयाजी : कानून-व्यवस्था को चुनौती देनेवाला एक वाइरल वीडियो सामने आया है. बुनियादगंज थाना के मानपुर स्थित जोड़ा मस्जिद इलाके में 5 दिन पहले हुई दिनदहाड़े गोलीबारी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आते ही एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है.वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया. कुछ ही सेकंड में गोलियां चलने लगीं। सरेआम फायरिंग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई.करीब 1 मिनट 39 सेकंड के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 4 से 5 हथियारबंद अपराधी सामने वाले पक्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे हैं. वहीं सामने के तीन लोग गोलियों से बचने की कोशिश करते नजर आते हैं.

इस दौरान अपराधियों ने डंडे से भी हमला किया और एक व्यक्ति को पकड़कर बेरहमी से पीटा. बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे व्यक्ति के हाथ में गोली लग जाती है .इस फायरिंग की घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हुए थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है . पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.जानकारी के अनुसार, जोड़ा मस्जिद के पास स्थित जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो कोर्ट में भी विचाराधीन भी है, बावजूद इसके दोनों पक्ष जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में लगे थे, जिसका नतीजा यह हिंसक वारदात.

Next Post

चलती कार में अचानक लगी आग

Sun Dec 21 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email बेतिया : मझौलिया थाना के अमवा मझार पंचायत के पास मसान माता मंदिर के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई. कार में सवार लोग किसी तरह कार से सुरक्षित बाहर निकल गए. जिसका वीडियो सोशल […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें