चलती कार में अचानक लगी आग

बेतिया : मझौलिया थाना के अमवा मझार पंचायत के पास मसान माता मंदिर के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई. कार में सवार लोग किसी तरह कार से सुरक्षित बाहर निकल गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पे तेजी से वायरल हो रहा हैं, वीडियो में देखा जा सकता हैं कि बीच सड़क पे एक कार आग की लपटों में धू -धू जल रही हैं, बताया जा रहा हैं कि कार सवार सभी लोग कही जा रहें थे जैसे ही मझौलिया थाना क्षेत्र के अमवा मझार पंचायत के मसान माता मंदिर के समीप कार के पहुंचने पे चलती कार में अचानक आग लग गई. गाड़ी से उठती आग की लपटों को देख कार सवार सभी लोग गाड़ी को छोड़ बाहर निकल अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं अग्निशामक टीम पहुंची अग्निशामक टीम ने बहुत मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गया था .

Next Post

कोचिंग संचालक से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon Dec 22 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email भागलपुर : कोचिंग संचालक से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार .पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विक्की राजपाल है जिसे सबौर थाना से पकड़ा गया. आरोपी का पहले का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है.वह पहले भी चोरी और रंगदारी के […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें