सोने की तस्करी करने वाले रैकेट के दो तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज : गुप्त सूचना के आधार पर नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर सह किशनगंज सेक्टर के 184 बटालियन BSF के जवानों ने एक भारतीय नागरिक रतन बिश्रा उम्र 23 वर्ष पिता सोम बिश्रा उम्र 48 वर्ष गांव इंदिरा कॉलोनी पोस्ट ऑफिस बामनवाड़ी पुलिस स्टेशन ग्वाल पोखर जिला उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल को IBB गेट पर पकड़ा गया. यह दोनों अपने खेतों से पेड़ों की सुखी डालियों का बंडल लेकर लौट रहे थे तभी BSF जवानों द्वारा चेकिंग करने पर बंडल के अंदर सोना छुपा हुआ मिला और मौके से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुआ BSF द्वारा जप्त की गई सामान की कुल अनुमानित कीमत 2.4 करोड़ की है और पकड़े गए व्यक्तियों की जानकारी पर बीएसएफ टीम को पूछताछ से और खुलासा हुआ जिसमें धनाजी नाम देव भुजे उम्र 34 वर्ष पिता नामदेव महारुति भुजे गांव मालवाड़ी पोस्ट ऑफिस करगनी थाना अटपारी जिला सांगली, राज्य महाराष्ट्र को बीएसएफ के जवानों ने कलटैक्स चौक किशनगंज से पकड़ा गया , पकड़े गए दोनों लोगों को आगे की जांच पड़ताल के लिए DRI बहरामपुर जिला मुर्शिदाबाद को सौंप दिया गया है और भारत बांग्लादेश सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों को देखते हुए पूरी चौकसी बरती जा रही है.

Next Post

महिला की घर में घुसकर हत्या,पुरे इलाके में सनसनी

Thu Nov 27 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email कटिहार : बरारी थाना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ जगदीशपुर पंचायत वार्ड संख्या 7 में 50 वर्षीय महिला की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतका की पहचान महेश मंडल की पत्नी शोभा […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें