महिला की घर में घुसकर हत्या,पुरे इलाके में सनसनी

कटिहार : बरारी थाना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ जगदीशपुर पंचायत वार्ड संख्या 7 में 50 वर्षीय महिला की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतका की पहचान महेश मंडल की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है, जिनका शव उनके ही घर के आंगन में संदिग्ध अवस्था में मिला. परिजनों के अनुसार शोभा देवी घर में अकेले रहती थीं. उनका पति बाहर मजदूरी का काम करता है, जबकि बेटा पढ़ाई के लिए बाहर रहता है. कहा जा रहा है कि वो पड़ोस में एक शादी समारोह में भोज खाने गई थीं और 9 बजे घर लौटी थीं.

लेकिन सुबह जब शोभा देवी काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकलीं. तो पड़ोसियों और परिजनों को शक हुआ. इसके बाद खिड़की से झांककर देखा गया तो शोभा देवी आंगन में मृत पड़ी थीं. यह दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए और तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. परिजनों ने इस हत्या मामले का पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है. सदर एसडीपीओ 2 रंजन कुमार सिंह और बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घर के अंदर की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Next Post

नवादा में बाल विवाह मुक्त का निकाली गई झांकियां

Thu Nov 27 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email नवादा : नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत कहुआरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार सुबह अहले पहर को बाल विवाह मुक्त बैनर तले पोस्टर शिक्षक समेत छात्र छात्राओ ने बाल विवाह के खिलाफ ग्रामीणों में किया भ्रमण, शिक्षा, सुरक्षा और अवसर हर बच्चे का अधिकार हमारा है, […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें