
सुपौल : संस्कृत निर्मली पंचायत में होम ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर द्वारा आठवीं क्लास के नाबालिग को लड़की के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है.इसका खुलासा तब हुआ जब लड़की सात माह की लड़की गर्भवती हो गई. उसके बाद यह मामला वहां के पंचायत में गया.पंचों ने फरमान सुनाते हुए लड़की को बिना शादी कराए आरोपी टीचर के घर भेज दिया,जिसके बाद लड़की ने एक नन्ही बच्ची को जन्म भी दिया. अब पीड़िता की नानी ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ आवेदन देकर लड़की को प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़ित लड़की की नानी ने बताया कि नतनी को बचपन से ही अपने पास रखकर उसका पालन पोषन कर रही थी.आठवीं कक्षा में जाने पर नतनी को घर पर ही पढ़ाने के लिए निर्मली वार्ड 8 निवासी राजाराम कुमार को कहा. जिसके बाद वह लड़की को करीब एक साल से घर पर आकर पढ़ाने लगा.
इसी दौरान ट्यूशन टीचर ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देते हुए उसका यौन शोषण शुरू कर दियाऔर जिससे लड़की गर्भवती हो गई. लड़की ने जब गर्भवती होने की बात शिक्षक राजाराम को बताई तो उसने यह बात किसी को नहीं बताने को कहा और आश्वासन दिया कि जल्द शादी कर लेंगे. लेकिन, इसी दौरान आरोपी शिक्षक की शादी परिवार वालो ने दूसरे जगह करा दी. इधर पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया तो पंचों ने पंचायती कर बिना शादी कराए ही लड़की को शिक्षक राजाराम के घर भेज दिया. वहां अब राजाराम सहित उसके घरवाले लड़की को प्रताड़ित कर रहे हैं, जिससे मां और बच्चे दोनों की जान को खतरा है. नानी को नतनी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है.इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिला है,इसे जांच कर इस पर आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी.

