
न्यूज एजेंसी IANS के हवाले से खबर आ रही है कि धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. इस खबर से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. वह 89 साल के थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे. फिर उन्हें घर ले जाया गया था. घर से ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट चल रहा था. धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर होगा. धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था.
उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी. 10 नवंबर उनकी तबीयत गंभीर हो गई. उनका पूरा परिवार उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचा. हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल और राजवीर देओल, अभय देओल सभी हॉस्पिटल पहुंचे थे. उनकी फिल्में शोले से लेकर यमला पगला दीवाना तक सभी फिल्में फैंस की फेवरेट रही हैं. धर्मेंद्र ने शोले, धर्मवीर, चुपके चुपके, मेरा गांव मेरा देश और ड्रीम गर्ल जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं. हाल ही में वो शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे. अब वो जल्द ही अगस्त्य नंदा की फिल्म “इक्कीस” में दिखेंगे, जो 25 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें धर्मेंद्र को शानदार अंदाज देखने को मिला.

