
पूर्णिया : शहर को स्मार्ट सिटी बनाने और बड़े महानगरों की तरह विकसित करने को लेकर नगर निगम द्वारा पूरे शहर में तिरंगा लाइट लगाया गया है .जो शहर की खूबसूरती को काफी बढ़ा रहा है.महापौर विभा कुमारी ने कटिहार मोड से लेकर फोर्ड कंपनी तक ऑक्टॉगोरल लाइट का उद्घाटन किया. जैसे ही मेयर ने स्विच दबाया की तिरंगा लाइट से पूरा शहर जगमगा उठा . मेयर ने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने और इसके सौंदर्यीकरण के लिए बहुत सारे काम किए जा रहे हैं .जगह-जगह पार्क बनाए जा रहे हैं और लोगों के लिए शौचालय यूरिनल पानी पीने की व्यवस्था के अलावा सुंदर लाइट लगाए जा रहे हैं .

