
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि आयोग की ओर से जो वोटर लिस्ट संशोधन की प्रक्रिया चलाई जा रही है, वह तुगलकी फरमान की तरह है, जिससे 8 करोड़ मतदाताओं में से 20% को वोट देने से वंचित करने की कोशिश की जा रही है.उन्होंने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर जिला अध्यक्षों से फीडबैक लिया जाएगा और जन-जन तक इसकी असलियत पहुंचाई जाएगी.
उन्होंने ने कहा कि 20% वोट काटने की साजिश चल रही है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. सभी जिलों में सघन अभियान चलाया जाएगा.बैठक में कांग्रेस ने एक और बड़ा ऐलान किया महिला कांग्रेस अब ‘माय बहन मां योजना’ के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह की सम्मान राशि का संदेश लेकर घर-घर जाएगी. इस अभियान को भावनात्मक और व्यावहारिक रूप देने के लिए खास पहल की जा रही है. लाख महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित किए जाएंगे.

