पटना : गांधी मैदान में बकरीद के अवसर पर हजारों मुसलमानों ने सामूहिक नमाज अदा की

पटना के गांधी मैदान में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर हजारों मुसलमानों ने एकत्र होकर सामूहिक नमाज अदा की। नमाज सुबह 7:30 बजे शुरू हुई, जिसमें पटना जिले के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस आयोजन के लिए पटना जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ की थीं। गुरुवार, 5 जून की शाम से गांधी मैदान में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी, जो पर्व की समाप्ति तक जारी रही। वाहनों के साथ आने वाले नमाजियों के लिए गेट नंबर 5 और 10 से प्रवेश की व्यवस्था की गई थी, जबकि पैदल आने वालों के लिए गेट नंबर 5, 6, 7, 8, 9 और 10 खुले थे।

सुरक्षा के मद्देनज़र, मैदान में डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया था। सोशल मीडिया पर अफवाहों की निगरानी के लिए मॉनिटरिंग सेल सक्रिय था,

इस भव्य आयोजन में पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी अवकाश कुमार ने स्वयं तैयारियों की निगरानी की, जिससे नमाज शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Next Post

पूर्णिया में तिरंगा लाइट लगाया गया है

Sat Jun 7 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पूर्णिया : शहर को स्मार्ट सिटी बनाने और बड़े महानगरों की तरह विकसित करने को लेकर नगर निगम द्वारा पूरे शहर में तिरंगा लाइट लगाया गया है .जो शहर की खूबसूरती को काफी बढ़ा रहा है.महापौर विभा कुमारी ने कटिहार मोड से लेकर फोर्ड […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें