
मधुबनी : जयनगर में भारत नेपाल सीमा पर कमला BOP के पास कल रात्रि में 15- 20 की संख्या में ड्रोन देखे जाने से पुरे सीमा क्षेत्र में हरकंप मच गया.इसको लेकर SSB 48 वीं वाहिनी के उप कमांडेंट विवेक ओझा ने दरभंगा एयर फोर्स स्टेशन को सूचना भेज दिया है .ड्रोन के बारे में जानकारी मिलने पर खुफिया एजेंसियां बहुत सतर्क होकर जांच में जुट गई है . सूत्रों के माने तो रात्रि में ड्रोन पूरब दिशा से पश्चिम में नेपाल की ओर चली गई.खुफिया एजेंसियां सभी बिन्दुओं पर जाच कर रही है .

