कुछ दिन पहले एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाने वाली बच्ची के इलाज का वादा कर सुर्खियों में छाए सोनू सूद एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी वजह से चार हाथ-पैर की एक ढाई साल की बच्ची को नयी जिंदगी मिलने वाली है। बिहार के नवादा जिले के सौर पंचायत की हेमदा निवासी ढाई वर्षीया चौमुखी का इलाज कराने की जिम्मेदारी बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उठा लिया है। ढाई वर्षीय बच्ची चौमुखी अपने परिजनों के साथ मुंबई पहुंच गयी है और एक्टर सोनू सूद से मुलाकात की है। सोनू सूद ने चौमुखी का दर्द समझा और बच्ची की सर्जरी के लिए मुंबई बुलाया था। दरअसल यह बच्ची चार हाथ और पैर के साथ पैदा हुई थी। दो हाथ और पैर तो आम बच्चों की तरह हैं, लेकिन दो हाथ और पैर पेट की तरफ जुड़े हुए हैं।
Next Post
भागलपुर : माँ के कैद में बेटा
Thu Jun 2 , 2022
Share on Facebook Tweet it Email भागलपुर में एक ऐसा शख्श जो 30 साल से सलाखों में कैद है और सलाखों में किसी और ने नहीं बल्कि उसकी माँ ने ही कैद किया है। दरअसल भागलपुर के बड़ी खंजरपुर के महाराजा घाट निवासी अली हसन की दिमागी हालत ठीक नहीं […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें
-
March 6, 2025
औरंगज़ेब की तारीफ करनेवाले पर कार्रवाई होनी चाहिए-JDU
-
August 26, 2025
सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं विशेष सर्वेक्षण लिपिक बर्खास्त
-
August 13, 2022
गया : बच्चो और जवानों ने गाजे बाजे के साथ निकाला तिरंगा यात्रा
