
आज पटना के गाँधी मैदान में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार 10 वीं बार शपथ लिए हैं. भाजपा कोटे से 14, जेडीयू से 8,लोजपा(रा) से 2, रालोमो 1 और हम से 1 को मंत्री बनाया गया है. पिछली कैबिनेट में भाजपा ने मंगल पांडेय के अलावे नीतीश मिश्रा को मंत्री बना रखा था. भारतीय जनता पार्टी ने इस बार राजपूत जाति से 2 विधायकों को मंत्री बनाया है,भूमिहार कोटा में डिप्टी सीएम की कुर्सी गई है. कायस्थ से भी नीतिन नवीन को मंत्री बनाया गया है. जेडीयू ने भी ब्राह्मण जाति से किसी विधायक को मंत्री नहीं बनाया है. इसमें तीन बार वे एनडीए के साथ जबकि 2 बार महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री बने हैं. लेकिन यह पहला मौका है जब पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में पटना आये हैं. मंत्रिमंडल में ओबीसी और पिछड़ा वर्ग का खास ध्यान रखा गया है .

