
नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने की खुशी में उनके गांव कल्याण बीघा में होली और दिवाली एक साथ मनाई गई.वहां के ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और पटाखे फोड़े . ग्रामीणों ने कहा कि विकास पुरुष नहीं बल्कि नीतीश कुमार महापुरुष हैं.ग्रामीणों ने बताया कि आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से हम सभी गौरवान्वित हैं और उनकी लंबी आयु की कामना कर रहे हैं.2005 में उन्होंने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और राज्य में कानून-व्यवस्था सुधार, सड़कों के निर्माण, शिक्षा सुधार और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया.

