नवादा जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता एवं आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नवादा डॉ. राज कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में जिले में गैस सिलेंडर की स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा सभी उपभोक्ताओं तक नियमित रूप से गैस सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ गैस सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करें।

कंपनियों से प्राप्त ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले में 14.2 किलोग्राम श्रेणी के कुल 13,001 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिनमें एचपीसीएल के 3,037, बीपीसीएल के 7,366 एवं आईओसीएल के 2,598 गैस सिलेंडर शामिल हैं। यह उपलब्धता वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।गैस सिलेंडरों की डोर-टू-डोर उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय है। दूरभाष संख्या 06324-212122 पर अब तक 254 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 219 का समाधान कर दिया गया है, जबकि शेष मामलों पर कार्रवाई जारी है।

साथ ही, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों में विशेष धावा दल गठित किए गए हैं, जो नियमित रूप से गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलेंडर बुकिंग करें और संयम बनाए रखें।

Next Post

वारिसलीगंज में चीनी मिल की प्रस्तावित की प्रक्रिया शुरू

Sun Apr 5 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email वारिसलीगंज में गन्ना मंत्रालय के द्वारा दिए गए चीनी मिल की प्रस्तावित की प्रक्रिया शुरू,चीनी मिल की प्रस्तावित स्थल तथा जमीन की निरीक्षण एवं भौगोलिक स्थिति की जायजा लेने खुद गन्ना मंत्रालय के अवर मुख्य सचिव सैंथिल कुमार नवादा पहुंचे,नवादा जिले के वारिसलीगंज मौजा […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें