
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि तेजस्वी यादव फर्जी हिंदू हैं वे अपनी चिंता करें एक परिवार की पार्टी,एक जाति की पार्टी और 15 साल तक इन लोगों ने जो लुटा है इस राज्य को,व्यापारी,इंजीनियर,डॉक्टर सब घर बेच कर चले गए वह दिन बिहार की जनता नहीं भूली है विपक्ष के नेता हैं एक भी दिन विधानसभा में नजर नहीं आते हैं.हमारे बिहार के मिथिला में तेजस्वी यादव आए थे अहिल्या महोत्सव में गए बड़ा धार्मिक स्थल है टीका चंदन किया और बगल में गए तो टीका मिटा दिया यह फर्जी हिंदू हैं जरूरत पड़ने पर मंदिर जाते हैं और बाहर निकल कर टीका मिटाते हैं ऐसे लोगों को पहचान रही है लोग इन लोगों ने तो पूरे बिहार को लूटा है इनके पिता लालू यादव की सजायाफ्ता हैं.
सुप्रीम कोर्ट तक ने सजा दिया है ऐसे लोगों को जानता नकार चुकी है .मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि देश का डेलिगेशन गया है माननीय सांसदों के नेतृत्व में और भारत की स्थिति बताया सभी जगह और उसमें विपक्ष के सभी दल भी उसमें हैं और उसमें भी आपस में आपाधापी थी हम जाए तो हम जाएं,कांग्रेस ने कहा कि मैंने चार लीडरों का दिया था नाम एक ही को भेजा गया मतलब अब विपक्ष भी सकारात्मक रोल में है विपक्ष भी लाइन लगाया हुआ है कि नरेंद्र मोदी जी की सरकार के डेलिगेशन में हम भी जाएं निश्चित रूप से पूरा विश्व में नरेंद्र मोदी जी का परचम लहरा रहा है।
मंत्री संजय सरावगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई मुख्यमंत्री तो कोई उपमुख्यमंत्री बनकर घूम रहा है उन लोगों को भी पता है कि बिहार की जनता नीतीश कुमार जी को पुनः मुख्यमंत्री मान चुकी है और सम्राट जी को उपमुख्यमंत्री मान चुकी है। तो यह फर्जी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनने वालों को जनता देख रही है

