परिचारी पद पर नियुक्ति की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यालय परिचारी पद पर नियुक्ति के लिए रविवार को आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न हो गई।

बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने लिखित परीक्षा के लिए राज्य के सभी 38 जिलों में कुल 606 परीक्षा केंद्रों की स्थापना की थी। बता दें कि विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यालय परिचारी के कुल 338 पदों पर नियुक्ति के लिए राज्यभर से कुल तीन लाख, 45 हजार, 734 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यह जानकारी बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने सचिव सुनील कुमार ने दी है।

Next Post

मुख्यमंत्री ने 8716 करोड़ रूपये लागत से बनने वाली पथों का किया आरंभ

Mon May 12 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से ग्रामीण सड़क सुद्दढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम अंतर्गत 8,716 करोड़ रूपये की लागत से 6,938 पथों (लंबाई 12,105 किलोमीटर) का रिमोट के माध्यम से कार्यारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें