
नालंदा : सिलाव के एकसारी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय युवती ने अपने प्रेम संबंधों में रुकावट से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है . मृतका का नाम विधा भारती है.लोगों के अनुसार विधा के पिता गुजरात में काम करते हैं और उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले बेटी ने फोन पर बताया था कि वह गांव के ही सुबोध कुमार के पुत्र छोटू से प्रेम विवाह करना चाहती है.मृतका के पिता ने बताया कि लड़के के पिता सुबोध कुमार ने शादी के लिए सहमति दे दी थी, लेकिन लड़के की मां ने साफ इंकार कर दिया. इसके बाद जब उन्होंने लड़के से फोन पर बात की तो उसने तीन साल बाद शादी करने की बात कही.इतना ही नहीं, उसने मोबाइल पर कुछ तस्वीरें भी भेजीं, जिसमें वह और विधा भारती एक साथ नजर आ रहे थे. बताया जा रहा है कि विधा भारती को लड़के की बहन ने फोन कर आत्महत्या करने के लिए उकसायाऔर इन सब कारणों से परेशान होकर विधा ने शनिवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

